फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले की 9500 महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी- असीम गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए शहर के डीएवी पुलिस ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर विधायक असीम गोयल ने शिरकत की। विधायक ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत लगभग तीन लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम भी किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में करनाल में साझा बाजार की शुरूआत की गई है। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं व अन्य महिलाएं उत्पादों को तैयार करके इन्हें बेच सकती हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ-साथ अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप द्वारा जो उत्पाद तैयार किए जाते हैं, उसके लिए नूंह व पानीपत के बस अड्डे में दुकानें खोलने का भी निर्णय लिया गया है। विधायक ने इस मौके पर यह भी कहा कि जो कैंटीन हैं, उनमें करीब 17 हजार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा भोजन की व्यवस्था करवाई जाती है जोकि लखपति दीदी बनाने की दिशा में एक और कदम है। अंबाला जिला में भी करीब 9500 महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत लखपति बनाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ड्रोन प्रदर्शन को भी देखा। इस मौके पर उपायुक्त डॉ शालीन, सीईओ जिला परिषद नवीन आहूजा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, डीडीपीओ दिनेश हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन से ममता शर्मा, नीलम रानी, गुरविदंर सिंह माणकपुर व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें