फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में दर्जन टीमों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गांव जलबेड़ा में रविवार को युवाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों की वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि बने कप्तान सिंह व सरपंच अवतार सिंह ने मैदान में उतरे खिलाड़ियों से परिचय किया। उन्होंने मौजूदा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से ही खेले। खेल के समय आपसी रंजिश व द्वेष का त्याग करना जरूरी है क्योंकि खेल के मैदान में योग्यता व ऊर्जावान खिलाड़ी को ही जीत हासिल होती है। प्रथम दिन जलबेड़ा और मोहड़ी के बीच मैच हुआ जिसमें जलबेड़ा की टीम ने विजय हासिल की। रत्नहेड़ी व बजीतपुर ए की टीम में से बजीतपुर ए की टीम ने विजय हासिल की। आरबी टीम का मैच बजीतपुर बी की टीम के साथ हुआ जिसमें बजीतपुर-बी की टीम ने जीत हासिल की। रविवार को दर्जन के करीब हुए मैचों में जलबेड़ा, बजीतपुर-ए, बजीतपुर-बी व पंचकूला की टीम सेमिफाइनल में पहुंची। इस मौके पर सोनू, राहुल, लक्की, गुरविंद्र सिंह, गौरव, सोनी आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें