फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा गया लंकेश, कुंभकर्ण व मेघनाद भी मृत्यु को प्राप्त हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभकर्ण, मेघनाद के बाद मारा गया लंकेश
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 12
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। श्री सनातन धर्म महावीर दल द्वारा आयोजित दशहरा पर्व पर राम नाटक क्लब के कलाकारों द्वारा श्री रामलीला मंचन के दसवें दिन रावण मरण प्रसंग का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन एवं बसपा नेता संजीव वर्मा ने राम-लक्ष्मण की आरती उतार कर की। कलाकारों ने श्री रामलीला मंचन में लंका पर चढ़ाई की। कुंभकर्ण, मेघनाद व रावण के साथ श्रीराम जी का भयंकर युद्ध हुआ जिसमें सभी राक्षस मारे जाते हैं। रावण ने मरते समय शिक्षा दी कि जिस घर में फूट व अहंकार हो वह कुल का नाश करती है। वहीं सती सलोचना मेघनाद के शीश को लेकर सती होती है। श्री राम के रोल में मनुज कौशिक, लक्ष्मण के रोल में राजन धीमान, हनुमान के रोल में अरुण कुमार, रावण के रोल में राजेश वालिया, मेघनाद के रोल में चंदेश, कुंभकर्ण के रोल में अशोक कुमार, सलोचना के रोल में तरसेम कौशिक ने किरदार निभाए। इस अवसर पर संस्था के पूर्व प्रधान रंजीत कपूर, प्रधान रामकुमार धीमान, उपप्रधान कुलबीर कपूर, महामंत्री रमेश्वर शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें