110 फीट रावण का पुतला होगा दहन
फोटो नंबर :: 15
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। बराड़ा बाईपास मार्ग पर स्थित मैदान में दशहरे पर श्री राम दरबार संगठन बराड़ा की ओर से निर्मित लंकेश का 110 फीट ऊंचा पुतला खड़ा किया जा चुका है। इसे दशहरे के पावन अवसर पर समाज सेवी अनमोल खेतरवाल दहन करेंगे। संगठन प्रधान सचिन नाफरे ने बताया कि लंकेश का पुतला पिछले कई सालों से बनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंकेश के पुतले की ऊंचाई करीब 110 फीट है। इसे बनाने के लिए चार से पांच माह लगे हैं जिसमें लोहा, कपड़ा, बांस व सुतली का इस्तेमाल हुआ है।