फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्णों समाज के लोगों ने किया बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सवर्ण समाज के लोगों ने किया बाजार बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। सवर्ण समाज के लोगों ने एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में बाजार बंद कर रोष प्रकट किया। पूर्व सरपंच मुकेश राणा, अनिल राणा, शेर सिंह राणा उगाला, सरपंच नवाब सिंह मनुमाजरा, रजनीश राणा की अध्यक्षता में लोगों ने रोष प्रकट कर बाजार बंद करने का आह्वान किया। इसके चलते दुकानदारों ने कई घंटे दुकानें बंद रखी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में जो सुधार किया गया था वह सही था लेकिन सरकार ने दबाव में आकर इसमें फिर से बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पहले जांच की जाए, उसके बाद ही गिरफ्तारी होनी चाहिए, न कि बिना जांच के गिरफ्तारी हो। इस मौके पर संजय थंबड़, राजू कुमार, मंजीत सिंह, सूरज पाल, जय सिंह, मेघ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें