फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार, सीएम उम्मीदवार का हाईकमान करेगा फैसला : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार, हाईकमान करेगा सीएम उम्मीदवार का फैसला : हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में चुनाव के लिए तैयार है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। हालांकि सीएम उम्मीदवार का फैसला हाईकमान करेगा। ये बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल सिंह के आवास पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। उन्होंने नौ सितंबर से जनक्रांति रथ यात्रा के छठे चरण का आगाज पिहोवा से करने का ऐलान किया। एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझ पर किए गए मुकदमे राजनीतिक हैं। भाजपा सरकार द्वारा दर्ज कराए गए सारे केस झूठे हैं। जल्दबाजी में मनोहर सरकार ने गलत फैसला ले लिया, जिसका खमियाजा उन्हें इस बार चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि माइनिंग ने हरियाणा को खोखला कर दिया है। अवैध खनन की लूट से जनता में आक्रोश है। ओवरलोडिंग से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं और सरकारी खजाने को चूना लग रहा है। अवैध खनन को सरकार की खुली शह है। सर्वोच्च न्यायालय की तल्ख टिप्पणियां इसकी तस्दीक करती हैं। हम अवैध खनन के मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें