फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कहा, मंत्री झूठ बोल रहे हैं कि कर्मचारियों की मांगें मान ली गई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन, बोले- मंत्री झूठ बोल रहे हैं कि उनकी मांगें मान ली गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
नगरपालिका कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल सोमवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गई। सोमवार को कई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर रोष भी जताया वहीं कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने परिवारों सहित एकत्रित होकर स्थानीय रेस्टहाउस तक थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के नेता मांगे साहिब, रामकुमार, श्याम लाल और सर्व कर्मचारी संघ के सतीश सेठी और सुभाष धीमान ने कहा कि मंत्री सरासर झूठ बोल रहे हैं कि कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली गई है, जबकि एक भी मांग मानी नहीं गई है। मंत्री गलत बयानबाजी कर जनता व कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं हो रहे। उन्होेंने कहा कि मंत्री को न तो जनता का समर्थन मिल रहा है और न ही हड़ताली कर्मियों की एकता को तोड़ने में कामयाब हो रहे हैं। इससे नाराज होकर राज्यमंत्री ने सफाई निरीक्षक को निलंबित करने की सिफारिश कर दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपना काम करने के लिए तैयार है परंतु मंत्री अपना काम करने की बजाए जनता को आपस में लड़ा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि राज्यमंत्री को जनता ने जिस काम के लिए चुना वह काम करें, झाडू छोड़ वादों को लागू करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें