अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। महेश नगर के निकट एक तेज रफ्तार एक्टिवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जाता है कि एक्टिवा में तकनीकी खराबी आ गई थी जिससे हादसा हुआ। हादसे में घायल युवतियों को कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां वह उपचाराधीन है। घायल राजा पार्क निवासी मोहिनी ने बताया कि वह अपने सहेली अंकिता के साथ प्रभु प्रेम पुरम से ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रही थी कि अचानक महेश नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक्टिवा अनियंत्रित हो गई। इतने में कुछ समझ पाती कि वह डिवाइडर से टकराकर लहूलुहान हो गई।