अंबाला कैंट। महेश नगर स्थित न्यू प्रीत नगर में घर लौट रहे चार युवकों पर रंजिशन 10-12 युवकों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और घायलों को अन्य साथियों ने कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां वह उपचाराधीन है। मारपीट में घायल न्यू प्रीत नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह अपने दोस्त बंटी, रतन और अंकित के साथ काम से वापिस अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक मोहल्ले के ही 10-12 युवक मौके पर पहुंचे और बहस शुरू कर दी। जैसे ही उन्होंने विरोध जताना चाह तो मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि घायलों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।