फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मनाया पिंक डे बच्चों ने उत्साह के साथ लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी स्कूल में कक्षा नर्सरी व केजी के बच्चों ने पिंक डे मनाया। कार्यक्रम का शुरू नर्सरी विंग के छात्रों ने मुख्य अतिथि अनु कोहली को गुलाबी बुके देकर किया। इस मौके पर सभी छात्र पिंक ड्रेस पहन कर स्कूल में पहुंचे हुए थे। जहां बच्चों को पिंक कलर की पहचान के लिए अलग अलग वस्तुएं दिखाकर व उनके बारे में जानकारी देकर दी गई। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय फूल कमल के बारे में जानकारी दी व बताया कि किन किन रंगों को मिलाकर पिंक कलर बनता है। इसके साथ ही बच्चों को डांस के माध्यम से वॉवेल साउंड के विषय में बड़े आकर्षक व मनोरंजक ढंग से बताया गया। छात्रों ने अंग्रेजी गाने पर अति मनमोहक डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर स्कूल स्टाफ ने भी पूर्ण सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें