फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अंबाला की 9 खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हुई नेशनल कराटे चैंपियन​शिप में पदक हासिल करने वाले  अंबाला के ​खिलाड़ी व संग ख
विज्ञापन
अंबाला। 24 से 27 अगस्त को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अंबाला की सनराइज मार्शल आर्ट्स अकादमी से 11 खिलाड़ियों ने 9 पदक हासिल किए। यह चैंपियनशिप कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा करवाई गई थी, जिसमें भारत के 28 राज्यों समेत हरियाणा पुलिस की कराटे टीम ने भी भाग लिया था। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक राहुल सोढी ने बताया कि मान्या जोशी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य व दिव्यांशी मिर्धा ने एक स्वर्ण व शिवा ने एक कांस्य व पुलकित जैन ने एक कांस्य पदक हासिल किया, इसके अलावा जुझार सिंह, हार्दिक, लक्ष्य व अखिलेश ने टीम काता इवेंट में रजत व अखिलेश ने रजत पदक अपने नाम किया। रुशील ओर आशु पांडे ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर कोच राहुल सोढी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। बताया कि मान्या, पुलकित, दिव्यांशी, तृषा, हार्दिक, अखिलेश, तनवी, अभिषेक, शिवा, रावी का चयन अक्तूबर में कैथल में आयोजित स्कूल स्टेट गेम्स में हुआ है, इसमें सभी खिलाड़ी अंबाला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें