अंबाला सिटी। शास्त्री नगर क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 8,850 रुपये नकद चोरी कर लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी नंबर-5 और थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी व गृह-भेदन की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री नगर स्थित बुढ़ापा पेंशन कार्यालय के पास रहने वाले परमजीत सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी के साथ कालका गए थे। जब दोनों दोपहर करीब 3 बजे घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर घर में रखी करीब 8,850 रुपये की नकदी गायब थी। जांच अधिकारी एएसआई रणदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर घटनास्थल का मुआयना किया गया। आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। संवाद