फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नई सरकार चुनेंगे 8.78 लाख मतदाता, सूचियों का अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अबाला। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला में आठ लाख 78 हजार 282 मतदाता हैं।
विज्ञापन

इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या चार लाख 61 हजार 453 और महिला मतदाताओं की संख्या चार लाख 16 हजार 786 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 43 हैं। जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से तीन सामान्य और एक आरक्षित विधानसभा क्षेत्र है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत 968 बूथ बनाए हैं। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की प्रति उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अंबाला व एसडीएम कार्यालयों व सभी मतदान केंद्र तथा सभी पटवार खाना में निरीक्षण के लिए उपलब्ध होगी।
चारों विधानसभाओं में मतदाताओं की स्थिति
03 नारायणगढ़ विधानसभा- कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 91 हजार 129 है। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 880 व महिला मतदाताओं की संख्या 90 हजार 240 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या नाै हैं।
विज्ञापन

04 अंबाला छावनी विधानसभा- क्षेत्र के तहत कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख तीन हजार 460 है। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 6 हजार 268 व महिला मतदाताओं की संख्या 97 हजार 181 है तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 11 है।
05 अंबाला सिटी विधानसभा- क्षेत्र के तहत कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 60 हजार 68 है। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 35 हजार 605 और महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 24 हजार 443 हैं तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 20 है।
06 मुलाना विधानसभा (आरक्षित)- क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 23 हजार 625 है, इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 18 हजार 700 व महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख चार हजार 922 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या तीन है।

जिला में छह हजार से अधिक पीडब्ल्यूडी मतदाता
जिले में पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की संख्या 6 हजार 255, 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 11 हजार 142, 100 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 521, सर्विस वोटरों की संख्या 3919, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 16 हजार 744 है व ओवरसिस वोटरों की संख्या 52 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें