बरसूमाजरा गांव में दूसरा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रवक्ता
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद
नारायणगढ़। बरसू माजरा गांव में दूसरा रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सैनी युवा पंचायत अंबाला व बरसू माजरा एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में करवाया गया। शिविर में 85 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने अपनी जांच करवाई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि समीर शर्मा कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग पंचकूला रहे। उनके साथ अनिल कुमार, दलबीर सभरवाल, विनय शर्मा भी पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक व जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय सैनी युवा पंचायत अंबाला मोहित सैनी बरसू माजरा ने रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सक टीम व सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। शिविर मोहित सैनी बरसू माजरा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया। विक्रम सैनी, रविंद्र कुमार, सतीश सैनी, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
बरसूमाजरा गांव में दूसरा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रवक्ता- फोटो : टूंडला स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद