स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक बच्चों की जांच करते हुए। विभाग
बराड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बराड़ा में शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। एसएमओ डॉ. तरुण प्रसाद व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलजिंदर कौर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 85 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। 60 बच्चों को नि:शुल्क चश्मे दिए गए। शिविर में अंबाला से आए विशेषज्ञ डॉ. अंकुर, डॉ. तनु, डॉ. जतिंदर, डॉ. शिखर व डॉ. वृत्ति ने जांच की। चिकित्सकों ने अभिभावकों को पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और बच्चों के मानसिक विकास से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी। संवाद
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक बच्चों की जांच करते हुए। विभाग