फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग होगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कल नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द
विज्ञापन

अंबाला--दिल्ली रेलमार्ग पर छह अप्रैल को लिया जाएगा ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
अंबाला कैंट। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर छह अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा जिस कारण ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रैफिक ब्लॉक नीलोखेड़ी-अमीन स्टेशन के मध्य लिया जाएगा। इस दौरान छह अप्रैल को ट्रेन नंबर 12460-59 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा 74994-93 अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट भी रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12925 पश्चिम एक्सप्रेस, 14649 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस, 15708 कटिहार एक्सप्रेस, 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12926 अमृतसर-बांद्रा एक्सप्रेस निर्धारित समय से लेट रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें