मुलाना। सीएचसी बराड़ा व मुलाना सीएचसी को करीब 150 गांव लगते हैं। यहां पर सीएचसी मुलाना में प्रति दिन डॉग बाइट के करीब 10 मरीज आते हैं। वहीं बराड़ा में भी प्रति दिन चार-पांच मरीज डॉग बाइट के मरीज आ जाते हैं। एसएमओ मुलाना डॉ. कुलदीप गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से प्रति दिन 10 से 12 मरीज ऐसे होते हैं जिनको आवारा कुत्ते काट जाते हैं। लोगों ने बताया कि बराड़ा में नगर पालिका है लेकिन स्ट्रीट डॉग को पकड़ने कोई प्रावधान नहीं किया गया। लोग डॉग के काटने के डर से भयभीत हैं। इसका टीका सीएचसी स्तर पर पहले दिन, तीसरे दिन व 21वें दिन लगता है।