अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। राज्य स्तरीय जिम्रास्टिक व बैडमिंटन खेल महाकुंभ का आयोजन 13 नवंबर को वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम व आनंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बने बैडमिंटन हॉल, नजदीक सुभाष पार्क में किया जाएगा। इसमें विभिन्न जिलों के लगभग 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस खेल महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य एवं खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज हॉल का उद्घाटन भी करेंगे। इस मौके पर इंडिविजुअल इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करते वाले खिलाड़ी को 5000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2000 रुपये नकद राशि वहीं टीम इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 3000, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 2000 और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 1000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी।