हजूर साहिब-जम्मूतवी के लिए हमसफर नई साप्ताहिक ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अंबाला से हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों को आधुनिक हमसफर में सफर करने का अवसर मिलेगा। रेलवे ने हजूर साहिब नांदेड़-जम्मूतवी के बीच साप्ताहिक हमसफर ट्रेन नंबर 12751-52 नियमित तौर पर चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नांदेड़ से प्रत्येक शुक्रवार और जम्मूतवी से प्रत्येक रविवार चलेगी। बीच मार्ग में ट्रेन पूरना, बसमत, हिंगौली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, इटारसी, हबीबगंज, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, नई दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में तृतीय श्रेणी के 16 एसी डिब्बे होंगे। नांदेड़ से ट्रेन सुबह 11:30 पर चलेगी और अंबाला कैंट स्टेशन पर ट्रेन अगले दिन शाम 4:25 पर पहुंचेगी। इसी तरह जम्मूतवी से ट्रेन सुबह 7:25 पर चलेगी जोकि दोपहर 2 बजे अंबाला पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।