फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सदस्यों ने सौंपा निगम अधिकारी को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने डायरेक्टर जनरल हेल्थ हरियाणा को पत्र लिख कर दलीपगढ़ क्षेत्र के बीचोंबीच बह रहे गंदे नाले की स्थिति को लेकर शिकायत दी। डा. पवन आर्य ने बताया कि इस क्षेत्र में नाला बह रहा है। ये नाला बारिश आने पर भर जाता है तथा इसका बदबूदार पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इसी कारण ही आसपास के क्षेत्र में मच्छरों की भरमार है और बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। सह संगठन मंत्री अजय गौतम के नेतृत्व में उस इलाके का दौरा किया तो लोगों ने फिर अपनी समस्याएं बताई। जिसको लेकर लोगों को साथ लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर निगम दफ्तर में अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रभावित क्षेत्र में शौचालय बनवाने, गलियां पक्की करवाने व नालों की सफाई के लिए आग्रह किया। इस अवसर अजय गौतम, एमएस ढिल्लो, एमके चड्ढा, डा. पवन आर्य व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें