फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने सैनिकों का सम्मान करने का कार्य किया : डीपी वत्स

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने किया सैनिकों का सम्मान : डीपी वत्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स का अंबाला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीपी वत्स ने कहा कि भाजपा सरकार ने सैनिकों का सम्मान करने का काम किया है। भाजपा के हाथों में देश सुरक्षित है। रिटायर्ड सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन की सौगात भाजपा ने ही दी है। कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी द्वारा राज्यसभा के वजूद और कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठाए जाते रहे हैं ऐसे में हरियाणा से राज्यसभा जा रहे जनरल वत्स ने अपनी राय रखते हुए कहा कि यह कढ़े और गढ़े हुए लोगों का मजबूत सदन है। सैनी भाजपा में हैं उनकी बात पर फिलहाल किसी भी तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं है। राज्यसभा के टिकट आवंटन पर उठते रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी मेहनत और सादगी को पहचानते हुए यह जिम्मेदारी दी है जिसपर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके बाद उन्होंने मटेहडी शेखां स्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा के निवास स्थान पर मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें