युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
क्षेत्र के एक गांव से युवती को पड़ोसी द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती कालाअंब की एक फैक्ट्री में काम करती थी। युवती के पिता ने थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि गत 21 नवंबर को उसकी बेटी घर से ड्यूटी गई थी परंतु शाम तक वापस न लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश आरंभ की। इस दौरान पता चला कि उस दिन वह काम पर ही नहीं गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बीच उनका पड़ोसी भी गायब मिला। पुलिस को उन्होंने बताया कि उनका पड़ोसी भी उसी फैक्ट्री में काम करता था जहां उनकी बेटी जाती थी। आरोपी है कि पड़ेासी ही उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।