अंबाला कैंट। केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन में संस्कृत सप्ताह का आरंभ किया गया था। प्राचार्य सीमा महेंद्रू ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा से तीन दिन पहले व तीन दिन बाद प्रत्येक वर्ष संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत पूरे सप्ताह प्रात: कालीन सभा का आयोजन संस्कृत भाषा में किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा संस्कृत निबंध प्रतियोगिता का में भाग लेकर प्रतिभा को दिखाया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।