नाराणगढ़। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ से संबंधित मजदूर संघ ने रोडवेज महाप्रबंधक को मांग पत्र देकर अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान यूनियन सदस्यों सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को छह दिनों में नहीं पूरा किया गया तो यूनियन पदाधिकारी व कर्मचारी एक दिन का धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपनी मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि चालक परिचालों को एरियर न लेने की जगह एसीपी का लाभ दिया जाए, महाप्रबंधक ज्यादा समय कार्यालय में बिताए ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो, जिन कर्मचारियों का कोई भी केस पेंडिंग पढ़ा है उनका ब्यौरा दिया जाए व उनका निपटारा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य मांगों के बारे में भी बताया।