शहजादपुर। राष्ट्रीय राज मार्ग नंबर 72 शहजादपुर-अंबाला मार्ग पर स्थित गांव धनाना के नजदीक हुए सड़क हादसे में ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी खुर्द ने बताया कि उनका भतीजा अशोक कुमार, जोकि गांव बेरपुरा में ट्यूबवेल ऑपरेटर कार्यरत था, अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर ट्यूबवेल पर गया था। रविवार रात करीब दस बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके भतीजे अशोक का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे, पता चला कि घायल को एंबुलेंस से सीएचसी शहजादपुर ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।