नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ क्षेत्र के तहत एक युवती से दो युवकों ने छेड़खानी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से घर के बाहर आई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसने जब शोर मचाया, तो लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।