फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंडियों से 81 प्रतिशत गेहूं का हुआ उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में गेहूं के उठान को लेकर आढ़तियों द्वारा रोष जताने के बाद उपायुक्त डाॅ़ शालीन ने गेहूं को एक शेड के नीचे रखवाने के निर्देश दिए हैं। इससे आढ़तियों और किसानों को राहत मिलती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही स्पेशल ट्रेनों में भी रैक बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अभी तक एजेंसियों की ओर से 81 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। एजेंसियों द्वारा 24 लाख 32 हजार 401 क्विंटल गेहूं की खरीद कि गई है। इसमें से 19 लाख 88 हजार 520 क्विंटल का उठान हो चुका है। वहीं शहर नई अनाज मंडी की बात करें तो अभी तक एजेंसियों की ओर से छह लाख 3220 क्विंटल गेहूं की खरीद कि गई है। इसमें से चार लाख 50 हजार क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है।
वहीं, भुगतान को देखें तो अभी तक एजेंसियों ने किसानोंं को 553 करोड़ 37 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। जबकि आवक के आधार पर एजेंसियों को 553 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। आवक के आधार पर अभी तक सिर्फ 76 प्रतिशत भुगतान किया गया है। वहीं, शहर अनाज मंडी में अभी तक 94 करोड़ 37 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

जबकि उठान को देखते हुए 102 करोड़ 54 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है।
साहा की अनाज मंडी में अभी भी गेहूं का उठान धीमा
गेहूं के उठान को लेकर साहा के रेस्ट हाउस में हैफेड के अधिकारियों से आढ़तियों ने एक बैठक की थी। जिसमें हैफेड मैनेजर ने आढ़तियों को आश्वासन दिलाया था कि गेहूं का उठान जल्द ही कर लिया जाएगा लेकिन इसके बाद भी गेहूं का उठान नहीं हुआ। आढ़ती संगठन के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि साहा अनाज मंडी के लिए रात के समय में चार पहरेदार सभी आढ़तियों ने अपने खर्चे पर लगा रखे हैं। इससे रात को अनाज मंडी से गेहूं चोरी न कर सके लेकिन सरकार और हैफेड की तरफ से कोई भी वायदा पूरा समय पर नहीं हो पा रहा ऐसे में किसान अपनी भुगतान राशि को लेकर परेशान हो रहा।
आढ़तियों के रोष के बाद उपायुक्त के आदेशों पर मंडी में एक शेड के नीचे गेहूं को रखा जा रहा है। जिससे उठान में तेजी आएगी और आढ़तियों की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

दिलेल सिंह, सचिव मार्केट कमेटी, अंबाला शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें