डेबिट कार्ड चोरी कर खाते से 80 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रूप चंद निवासी बड़ी बस्सी ने पुलिस को बताया कि तीन नवंबर को दोपहर लगभग 12 बजे वह स्टेट बैंक की कृषि शाखा में पैसे निकलवाने गया था। इस दौरान वहां खड़े किसी अज्ञात ने उसका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। कुछ समय बाद अज्ञात चोर ने उसके खाते से 80 हजार रुपये निकलवा लिए। रूप चंद ने बताया कि अज्ञात चोर ने दोपहर को लगभग 2.30 बजे एक स्थानीय पेट्रोल पंप से 12 हजार 700 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। इसकी राशि उसने एटीएम से कटवाई थी। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के उपरांत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही पेट्रोल पंप की फुटेज देखी जाएगी।