अंबाला। मटहेड़ी के पंजाब नेशनल बैंक एटीएम से पैसे निकालते समय कार्ड बदलकर व्यक्ति से खाते से 80 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नग्गल निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त है। एक जून को वह मटहेड़ी में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। वहां दो युवक खड़े थे। कार्ड लगाने के बाद मशीन से पांच-पांच हजार करके तीन बार में 15 हजार रुपये निकाल लिए थे।
वह पैसे गिन रहा था तो उन लड़कों ने एटीएम देकर कहा कि यह आपका एटीएम लो पैसे खत्म हो गए हैं। वह कार्ड लेकर घर के लिए चल दिया। रास्ते में रुककर देखा तो एटीएम बदला हुआ था। तभी पंजाब नेशनल बैंक मटहेडी में जाकर मैनेजर से बात की तो मैनेजर ने कहा कि आप स्टेट बैंक नग्गल में जाकर अपना कार्ड बंद करवा दो। स्टेट बैंक में जाकर बंद करवाया। इसके बाद शहर में स्टेट बैंक में जाकर कापी में एंट्री करवाई तो खाते से बलाना एटीएम से 80 हजार रुपये निकले पाए गए।