कालाआम्ब में चोरों ने एक सुनार की दुकान का शटर तोड़कर आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए । पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालाआम्ब स्थित शिवम ज्वैलर्स के मालिक दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। वीरवार सुबह उसे किसी ने फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी दुकान के शटर और ताले टूटे पड़े हैं। जब में अपनी दुकान पर पहुंचा तो मैंने देखा कि मेरी दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे और शटर भी थोड़ा ऊपर उठा हुआ था। दुकान में रखी सेफ अलमारी खुली पड़ी थी और 8 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। थाना प्रभारी नारायणगढ़ अरविंद कुमार ने बताया कि दुकान के साथ लगती दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।