फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 लाख जुर्माना फिर भी नहीं मान रही जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर अंबालाा।  लाॅकडाउन की उलंघना जिले में धड़ल्ले से जारी है। 16 अप्रैल तक अंबाला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 208 मामले दर्ज कर 284 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 277 वाहनों को जब्त किया। इसी कड़ी में पुलिस ने 2588 वाहनों के चालान किए करते हुए 75 लाख 86 हजार रूपये जुर्माना भी वसूला पर जनता है कि मानने को तैयार नहीं है। एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि वीरवार को 8 केस दर्ज किए गए। इनमें आरोपी मुकेश कुमार निवासी गांव माजरी, बिना अनुमति के बैटरी की दुकान खोलकर कार्य करने के आरोपी कर्ण निवासी गांव रतनगढ़, मेन मार्केट मुलाना में लाॅकडाउन के दौरान दुकान खोलने के आरोपी राहुल कुमार निवासी गांव उगाला, दुकान खोलने के आरोपी रवि निवासी गांव, बिना अनुमति के ढाबा खोलने के आरोपी मतलेश कुमार निवासी गांव धीन, गांव धनौरा में बिना अनुमति के केमिस्ट की दुकान खोलने के आरोपी सुलतान सिंह निवासी गांव दहिया माजरा, बिना अनुमति के व निर्धारित समय की उलंघना करते हुए प्रेम नगर में सामान बेचने के आरोपी करनैल सिंह निवासी गांव गरनाला, 08 बोतल देसी शराब ले जाने के आरोपी जरनैल सिंह निवासी गांव जंगहेड़ी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें