नारायणगढ़। बसपा नेता और वरिष्ठ वकील एडवोकेट धर्मवीर ढींडसा ने कहा है प्रदेश में खनिज संपदा की अंधाधुंध अवैध खनन के नाम पर लूट-खसोट राजनीतिक संरक्षण में हो रही हैं। प्रदेश के हालात और प्रशासन के खनन माफिया के प्रति नरम रवैये से साफ है की प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में खनन माफिया सक्रिय हैं और भाजपा नेताओं के दबाव में ही प्रशासन सख्त कार्यवाही खनन माफिया के खिलाफ नही करता है। वे बुधवार को गांव हडबोन, मुन्नामाजरा, लखनौरा, पंजलासा आदि विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर बसपा इनेलो के एसवाईएल मुद्दे पर 13 जुलाई को अंबाला में होने वाले जेल भरो आंदोलन बारे लोगों को निमंत्रण देने के लिए आयोजित सभा मे बोल रहे थे। ढींडसा ने कहा की प्रदेश में चारों तरफ भय भ्रष्टाचार का माहौल है महंगाई से जनता बेहाल है किसान दलित मजदूर हर वर्ग की सरकार में अनदेखी की जा रही है। ढींडसा ने कहा कि आने वाला समय गठबंधन का है ओर बसपा सुप्रीमो मायावती भावी प्रधान मंत्री होंगी तथा प्रदेश में इनेलो बसपा की सरकार बनेगी।