सीएम विंडो पर शिकायत के बाद झोलाछाप डॉक्टर पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
पशुओं का उपचार करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ नारायणगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नंदूवाली निवासी सुखराम ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में कहा था कि गांव के ही नीटू सिंह के पास चिकित्सक की डिग्री नहीं है। वह गांव-गांव में जाकर पशुओं का इलाज करता है। सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद जांच मे पाया गया कि नीटू सिंह एक झोलाछाप डॉक्टर है तथा फर्जी डिग्री के आधार पर जानवरों का इलाज करता है। जांच अधिकारी जय गोपाल के अनुसार पुलिस ने नीटू सिंह निवासी नंदूवाली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।