फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, जीएम ने कहा कार्यालय में आकर कर रहे थे बदतमीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज जीएम पर अभद्र व्यवहार का आरोप, आज कर्मचारी करेंगे हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
अंबाला रोडवेज डिपो के कर्मचारियों का आरोप है कि उनके साथ जीएम ने दुर्व्यवहार किया। वहीं जीएम का कहना है कि कर्मचारी उनके कार्यालय में आए थे और उनके साथ बदतमीजी से बात की। कर्मचारियों का कहना है कि 23 मई से कर्मचारी हड़ताल पर बैठेंगे। अंबाला डिपो प्रधान रमेश श्योकंद और अन्य कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे सोमवार को रोडवेज जीएम से भी मुलाकात करने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की तरफ से कर्मचारियों को नई वर्दी, जूते नहीं दिए गए। कंडक्टरों का ग्रेड पे नहीं बढ़ा, विभाग में नई गाड़ियां नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बारे जीएम मीनाक्षी दहिया से बात करने गए तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। दूसरी ओर जीएम मीनाक्षी दहिया ने कहा कि अंबाला रोडवेज डिपो के प्रधान रमेश श्योकंद, इंद्र सिंह और अन्य ने उनके कार्यालय में आकर उनके साथ बदतमीजी से बात की। इस वजह से उन्होंने उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया। वह बात तो मांगों को लेकर करने आए थे, लेकिन कार्यालय में आते ही विभाग पर झूठे आरोप लगाते हुए ऊंचे स्वर में हंगामा करने लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें