फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19वें दिन भी जारी रहा अतिथि अध्यापकों का अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि अध्यापक जताते रहे रोष, सामने से निकल गए ‘मंत्रीजी’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
मांगें मनवाने के लिए अतिथि अध्यापकों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान के पास नारेबाजी कर रोष जताया और गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। मंत्री के काफिला निकलने के दौरान भी अतिथि अध्यापकों ने रोष प्रकट किया परंतु काफिला अतिथि अध्यापकों से मिले बिना ही आगे बढ़ गया। जिला पंचकूला के खंड बरवाला के अतिथि अध्यापक कर्मजीत ने बताया कि रविवार को क्रमिक अनशन ने 19वें दिन में प्रवेश किया है। इस मौके पर सतीश कुमार, रोहित सिंगला, राममेहर, गुविंद्र सिंह अनशन पर बैठे। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने चुनावों से पूर्व सभी अतिथि अध्यापकों को पक्का करने का वादा किया गया था परंतु इस वादे के विपरीत सरकार ने जेबीटी अध्यापकों को हटा दिया, जो कि सभी अध्यापकों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि हटाए गए अतिथि अध्यापकों को विभाग में जल्द से जल्द समायोजित किया जाए तथा किए वायदे को पूरा करते हुए सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें