अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेें महिला सशक्तीकरण को लेकर जर्नलिज्म व मास कम्यूनिकेशन विभाग व वूमेन सेल की ओर से पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र छात्रों ने महिला सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर बनाकर महिलाओं व लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों और वह किस प्रकार अपने आप की समाज में मजबूत कर रही है इस बात को दर्शाया गया। इसके साथ ही छात्रों ने अन्य विषयों पर भी अपने पेंटिंग के माध्यम से जागरूक किया। कॉलेज प्राचार्य मंजू अग्रवाल ने भी छात्रों के द्वारा बनाए गई पेंटिंग की सराहना करते हुए सैल व मास कम्यूनिकेशन विभाग के कदम की सराहा और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य को पूर्ण करवाने के लिए सेल की इंचार्ज अंजू जगपाल व मास कम्यूनिकेशन विभाग की इंचार्ज बलविंद्र कौर ने भी छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की सराहना की।