बराड़ा। बराड़ा-अधोया मार्ग पर स्थित शैमरॉक स्कूल बराड़ा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं आत्म विश्वास को बढ़ावा देना था। प्री-नर्सरी के बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों के लिए पेअर रेस, सि पल, रैबिट, फ्रॉग व बैकवर्ड रेस का आयोजन किया गया जिसमें विरेन प्रताप, सदा कौर, नंदिनी सिंह, जसप्रीत सिंह, देवांक, हरकीरत सिंह ने बाजी मारी। इसी प्रकार क्ले माडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेयरमैन इंद्रजीत सिंह व उप-प्रधानाचार्या सुमन शर्मा ने बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।