फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राज्यपाल के जन्मदिन पर 71 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। कालका चौक स्थित पूजा होलसेल कॉम्प्लेक्स में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया और कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, क्योंकि रक्त का विकल्प केवल मानव शरीर ही है। रेडक्रॉस से मनोज सैनी ने बताया कि मिशन अस्पताल की टीम ने डॉ. सुनील सादिक के नेतृत्व में 71 यूनिट रक्त संग्रह किया। मौके पर समाजसेवी नरेश अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल और एकम न्यास के प्रधान अमित चानना सहित रोबिन जिंदल व दीपक गोयल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें