फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी

Wed, 15 Oct 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसों की ठगी हो गई। पुलिस ने छपरा ग्राम निवासी बाला देवी की शिकायत पर नग्गल थाने में मामला दर्ज किया है। बाला देवी ने बताया कि वो मेहनत मजदूरी करती है। उनके गांव से लगभग 2 किलो मीटर दूर कलावड गांव निवासी चरणजीत उनके गांव में आता जाता रहता है। उसने बताया कि वो उनके बेटे को डीसी रेट पर सरकारी नौकरी लगवा देगा और इस कार्य के लिए उसे एक लाख रुपये देने होंगे। जब उसे घर की तंगी का हवाला दिया तो आरोपी ने बताया कि पहले 70 हजार रुपये दे दो और बकाया राशि 30 हजार रुपये बाद में दे दना। वर्ष 2022 में उसने ब्याज पर 70 हजार रुपये लेकर चरणजीत सिंह को दे दिये, बावजूद इसके न तो उसने बेटे की नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापिस किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें