फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से मिला 7 किलो चूरापोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 पर एक लावारिस बैग से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया। सीआईए (जीआरपी) की टीम ने लावारिस बैग से 7 किलो 160 ग्राम चूरापोस्त जब्त किया है। बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे टीम प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली साइड स्थित गार्ड बॉक्स रूम के पास एक काले और नारंगी रंग का लावारिस बैग दिखाई दिया। काफी देर तक किसी के न आने पर जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें मोमी पॉलीथिन के अंदर चूरापोस्त मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें