फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा की फर्जी टिकटें देकर 6.35 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विदेश भेजने की फर्जी टिकटें देकर दंपति ने 6.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। सिटी के सेक्टर आठ निवासी गुरप्रीत सिंह अंटाल द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत पर सेक्टर 9 थाने में मोहाली निवासी दीपक राज व उसकी पत्नी सारु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरप्रीत ने बताया कि बेटे के पास कनाडा जाने के लिए उन्होंने साई ट्रेवलर्स के नामक कंपनी से संपर्क किया था जोकि दीपक व सारु की कंपनी है। इन्होंने कैनेडा की फर्जी टिकटें देकर उनसे ठगी की, न तो रुपये वापस दिए और न ही असली टिकटें उपलब्ध करवाईं वहीं वो झूठे आश्वासन देते रहे। इस कारण उन्हें दोगुने दाम पर महंगी टिकटें खरीदनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें