फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के अपहरण का मामला दर्ज
विज्ञापन

नारायणगढ़। धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करने गई विवाहिता के अपहरण के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। रविवार की सायं लगभग साढ़े छह बजे घटित इस घटना के संदर्भ में विवाहिता के भाई सौरभ निवासी गांव नन्हेड़ा ने थाना नारायणगढ़ में दी अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार को उसके चाचे की लड़की निकटवर्ती गांव रज्जूमाजरा में पूजा अर्चना के लिए गई थी, जहां पर नीले रंग की मारुति कार में चालक सहित दो लोग आए, जिनमें से एक युवक गुरप्रीत निवासी भभात (जिरकपुर, पंजाब) ने उसकी बहन को अपहरण कर कार में बैठा लिया और साढ़ौरा की ओर ले गया। सौरभ ने कार का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध करवा दिया। नारायणगढ़ थाना प्रभारी अरविंद के अनुसार पुलिस ने सौरभ के बयान पर गुरप्रीत निवासी भभात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें