क्रिकेट खेलते हुए युवक की मौत
अंबाला सिटी। शहर की लायलपुर बस्ती में रहने वाले 28 वर्षीय हिमांशु मित्तल की सोमवार सुबह क्रिकेट खेलते हुए मौत हो गई। हिमांशु अपने दोस्तों के साथ अनाज मंडी अंबाला शहर में सुबह क्रिकेट खेलने गया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे अचानक वह बेसुध होकर गिर गया, जिसके बाद उसके दोस्त उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बताया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। हिमांशु मित्तल हिमालयन कंपनी में काम करता था और शादीशुदा था व एक बच्चे का पिता था।