चलती ट्रेन से गिरा व्यक्ति, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
तंदवाल रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 42 साल है जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृत व्यक्ति अप और डाउन साइड की रेलवे लाइनों के बीच में पड़ा मिला था। हादसे की सूचना जीआरपी को शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम रूम में भिजवा दिया है। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश के अनुसार तंदवाल रेलवे स्टेशन के किलोमीटर 242/13-15 पर ट्रेन से व्यक्ति के गिरने की सूचना सुबह करीब पौने सात बजे मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक का शव अप व डाउन की रेलवे लाइनों के बीच में मिला। मृतक का सिर दो फाड़ और एक पैर की उंगली की कटी हुई थी।