फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बनेगी आप की सरकार : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बनेगी आप की सरकार : सैनी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय सैनी ने दावा किया साल 2019 के चुनावों में हरियाणा में आप की सरकार बनेगी। वह सिटी में मंगलवार को बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिसार में रैली और रोड शो करने के बाद आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। बताया कि पार्टी ने अपनी सारी तैयारियां तेज कर दी हैं, जबकि 15 अप्रैल तक बूथ लेवल तक संगठन को विस्तार दिया जाएगा। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा चुनाव को लेकर पार्टी बहुत ही गंभीर है। मजबूत संगठन के साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी हरियाणा में 90 विस सीटों पर और दस लोकसभा सीटों पर पूरी शाक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें