फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में चलेंगे प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ओए अंबाला स्वच्छता अभियान के तहत आम नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी कूड़े के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र दूहन ने बताया कि इन कार्यक्रमों के तहत नगर निगम कार्यालय अंबाला शहर व सदर में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को सांय 4 बजे उपायुक्त कार्यालय व 5 बजे उपायुक्त कैंप ऑफिस, 22 अगस्त को सांय 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय और 23 अगस्त को सांय 4 बजे एडीसी कार्यालय अंबाला शहर, 24 अगस्त को सांय 4 बजे एसडीएम कार्यालय अंबाला शहर और मिनी सचिवालय में स्थित सभी कार्यालयों, 25 अगस्त को सांय 4 बजे जीएम रोडवेज कार्यालय, 28 अगस्त को सांय 4 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, 29 अगस्त को सांय 4 बजे जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, 30 अगस्त को जिला रेड क्रास सोसायटी कार्यालय, 31 अगस्त को सांय 4 बजे हुडा कार्यालय में इस तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस, सेना व एयरफोर्स कार्यालयों में भी 15 सितंबर तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें