अंबाला सिटी। बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल 19 जुलाई को अंबाला का दौरा करेगा। इस दल में शामिल प्रशासनिक अधिकारी हरियाणा के विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों का अध्ययन करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने यह जानकारी मंगलवार को विकास सदन अंबाला शहर के कांफ्रेंस हाल में एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य एवं पूर्ति, रेडक्रास, महिला एवं बाल विकास, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण व अन्य प्रमुख विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने विभाग से संबंधित प्रमुख कार्यों की पावर प्वाइंट तैयार करें ताकि बैठक में विदेशी अधिकारियों को प्रभावी तरीके से उनकी जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि ये अधिकारी 19 जुलाई को सुबह 10:30 बजे पंचायत भवन में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।