फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से साठ हजार रूपये साफ, पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते से साठ हजार रुपये निकालने वाले ठग के खिलाफ पुलिस ने अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। खाताधारक का आरोप है कि न तो उसने किसी को अपना एटीएम दिया न ही मोबाइल फोन पर आया कोई ओटीपी किसी को दिया। इसके बावजूद खाते से साठ हजार रूपये साफ हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव मलिकपुर के रहने वाले श्याम लाल ने बताया कि उसका साहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। 16 फरवरी 2020 को अचानक उसके खाते से दो बार में 20- 20 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए। उसने बताया कि जिस दिन खाते से पैसे निकाले गए उस दिन रविवार होने के कारण बैंक बंद था। 17 फरवरी 2020 को श्याम लाल ने बैंक में जाकर खाते से निकले पैसों के बारे में जानकारी ली। परिवादी ने बताया कि जब वह खाते से पैसे मै बैंक मे आया और मैने बैक कर्मचारी से कहा कि मेरे खाते से किसी व्यक्ति ने पैसे निकलवा लिए हैं। उसने बताया कि जब वह एटीएम व बैंक से निकासी रुकवाने की कार्रवाई करवा रहा तभी उसके खाते से फिर दस-दस हजार रूपये दो बार निकाल लिए गए। श्याम लाल ने बताया कि इसके बाद किसी तरह उसने अपने खाते को बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें