अंबाला के करधान स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में नवप्रवेशित बच्चों के साथ मौजूद शिक्षक। प्र
अंबाला। राजकीय मॉडल संस्कृत प्राथमिक पाठशाला, करधान में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र के उपलक्ष्य में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में लगभग 60 नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। मुख्याध्यापिका पूनम रानी ने बच्चों को नए स्कूल बैग व कॉपियां भेंट करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा चलाए गए घर-घर सर्वे और जनसंपर्क अभियान का ही परिणाम है कि स्कूल की छात्र संख्या अब 259 तक पहुंच गई है। इस सत्र में 51 छात्रों के पास-आउट होने के बाद भी प्रभावी नामांकन अभियान से संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस मौके पर राजेश शर्मा, सुषमा रानी, ममता रानी, सुदेश कुमारी और एसएमसी प्रधान अनिल कुमार सहित समस्त स्टाफ ने अभिभावकों का आभार जताया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प दोहराया। संवाद