फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लटके बैंक स्क्वेयर के लिए मिलेंगे 60 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बैंक स्कवेयर का काम जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 60 करोड़ रुपये के लोन से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब फंड को लेकर हरियाणा फाइनेंशियल काॅरपोरेशन (एचपीएचसी) से मंत्रणा शुरू हो गई है। उन्हें कार्य से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में फंड जारी हो जाएगा और अधूरा पड़ा काम शुरू होगा। उक्त जानकारी बुधवार को नगर परिषद के पूर्व प्रशासक निर्मल नागर ने दी। हालांकि वीरवार को उनका तबादला हो गया है।
विज्ञापन

बैंक स्क्वेयर के निर्माण का कार्य एक मई 2020 को एचपीएचसी ने आरंभ किया था। अंबाला-साहा नेशनल हाईवे 444-ए पर गांधी मैदान के नजदीक लगभग तीन एकड़ में आठ मंजिला बैंक स्क्वेयर का निर्माण होना है। फंड की कमी के चलते बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया। इस पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च हो गए। जब अधूरी इमारत के निर्माण को लेकर दोबारा अनुमानित लागत तैयार की गई तो यह 87 करोड़ से बढ़कर 112 करोड़ हो गई। पत्राचार के बाद भी फंड जारी नहीं हुआ। इसके बाद गृहमंत्री ने योजनाबद्ध तरीके से नप अधिकारियों को कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार से फंड नहीं मिल रहा तो इसे प्राइवेट बैंक से लेकर पूरा करवाया जाए। जब फाइल तैयार कर अप्रूवल के लिए मुख्यालय भेजी गई तो नप को हरियाणा फाइनेंशियल कॉरपोरेशन से फंड लेने के निर्देश दिए गए।


सरकारी व प्राइवेट 34 बैंक होंगे एक जगह
जगाधरी रोड पर बनने वाले बैंक स्क्वेयर में सदर और अन्य क्षेत्रों के 34 बैंक शिफ्ट होंगे। बैंक स्क्वेयर की मुख्य इमारत चार मंजिला होगी। साथ ही नौ मंजिला वाणिज्यिक टावर बनाया जाएगा जोकि कैंट में सबसे ऊंचा होगा। लोगों के आवागमन के लिए यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था होगी। इमारत में बैंकों के साथ कॉरपोरेट ऑफिस व 80 शोरूम होंगे। यहां 300 सीटों का ऑडिटोरियम, फूड कोर्ट, कॉफी हाउस व हेलीपैड की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


वीरवार को कार्यभार संभाला है। मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता बैंक स्कवेयर के लंबित कार्य को जल्द पूरा करवाना है। लोन को लेकर हरियाणा फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के साथ कार्रवाई चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही फंड मिल जाएगा।
विज्ञापन

-जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें